महिला देश का बढ़ा रही सम्मान: अलका लांबा,
कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा ने किया छात्र संवाद.
गया: शहर के संजय गांधी महिला महाविद्यालय में कांग्रेस के महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा पहुंची, जहां उन्होंने शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम के तहत छात्राओं से संवाद किया. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ तो उसमें सेना की महिला अधिकारी ने अहम रोल अदा किया. सोफिया कुरैशी, व्योमिका सिंह देश की कमान संभाल कर पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी ठिकानों पर हमलाकर कई आतंकवादियों को खत्म किया. देश की बेटियां आगे बढ़ रही हैं. आप भी देश की बेटी हो, आपका भी कोई ड्रीम (सपना) है, आगे पढ़ लिखकर क्या बनना है ? हम आपके बीच महिलाओं की न्याय यात्रा, महिला की सम्मान, आपके महाविद्यालय में शिक्षा संवाद यात्रा करने आए हैं. हमारे पार्टी के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी बिहार में घूम-घूम कर बेरोजगारी, युवा यात्रा, महिला सम्मान, किसान सम्मान, मुद्दों पर बात कर रहे हैं.
वहीं कांग्रेस की जिला महासचिव डॉ. देविका सरयार मिश्रा ने कहा कि कॉलेज के प्रांगण में छात्राओं के साथ राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा ने संवाद किया है. साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित भी किया है. उन्होंने महिलाओं के हक और अधिकार के बारे में छात्राओं को बताया. साथ ही उनसे उनकी परेशानियों के बारे में भी जाना है.
बाइट- डॉ. देविका सरयार मिश्रा, महासचिव, कांग्रेस.
वहीं कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. गगन कुमार मिश्रा ने कहा कि अलका लांबा का छात्र संवाद कार्यक्रम संजय गांधी महिला कॉलेज के प्रांगण में आयोजित किया गया था, जिसमें उन्होंने छात्राओं से खुलकर बात की, साथ ही उन्हें आगे बढ़ने हेतु कई तरह की अहम जानकारियां दी, जिसे छात्राओं ने भी काफी बारीकी से सुना. महिलाओं को सशक्त करने को लेकर एक अच्छी पहल अलका लांबा जी के द्वारा की गई है.
बाइट- डॉ. गगन कुमार मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष, कांग्रेस.
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष गगन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रिका यादव, युगल किशोर सिंह सहित महाविद्यालय के कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित थी.