महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर भाजपा नेताओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा,
मूर्ति पर किया माल्यार्पण.
गया: भाजपा किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर नूतन नगर किसान मोर्चा कार्यालय से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. यह शोभायात्रा विभिन्न सड़क मार्गों से होते हुए विष्णुपद मंदिर परिसर पहुंचकर अहिल्याबाई होलकर के प्रतिमा पर माला पुष्प चढ़ाकर उनके चरणों पर वंदन नमन किया.
इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की एक ऐसी अद्वितीय महिला शासक थीं, जिन्होंने न केवल एक शक्तिशाली प्रशासक के रूप में बल्कि एक महान समाजसेवी और धर्मपरायण महिला के रूप में भी अपनी अमिट छवि स्थापित की. उनका जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गाँव में हुआ था. वे मराठा साम्राज्य के प्रमुख सैन्य नेता मल्हारराव होलकर की पुत्रवधू थीं. पति खंडेराव होलकर की असमय मृत्यु के पश्चात और बाद में ससुर मल्हारराव के निधन के बाद अहिल्याबाई ने होलकर राज्य की बागडोर संभाली.
अहिल्याबाई का शासनकाल (1767-1795) सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध रहा. उन्होंने महिलाओं के उत्थान, विधवा पुनर्विवाह, शिक्षा और धार्मिक सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्य किए. उनका शासन न्याय प्रियता, प्रशासनिक दक्षता और जनकल्याण की दृष्टि से आदर्श माना जाता है. वे एक कुशल प्रशासक थीं, जिन्होंने राज्य में शांति और समृद्धि स्थापित की. उन्होंने भारत के कई प्रमुख तीर्थस्थलों का पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार कराया, इनमें गया जी विष्णुपद मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), सोमनाथ मंदिर (गुजरात), रामेश्वरम्, द्वारका, उज्जैन और बद्रीनाथ जैसे मंदिर प्रमुख हैं. उन्होंने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए धर्मशालाओं, कुओं, घाटों और सड़कों का निर्माण भी करवाया. यही वजह है कि आज हमलोग उनकी जयंती मना रहे हैं और उनके किए गए कार्यों को याद कर रहे है.
बाइट- डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, भाजपा नेता.
इस मौक़े पर वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, भाजपा जिला के कोषाध्यक्ष दीपक पांडे, मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार सिंह, गोपाल प्रसाद यादव, सुनील कुमार राजू, हीरा यादव, संतोष ठाकुर, सुनील रविदास, प्रिंयका, इंदू प्रजापति, अनु बरनवाल, खुशबू कुमारी, गीता देवी, सीता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए.
वहीं कार्यक्रम में शामिल स्थानीय महिला प्रियंका कुमारी ने बताया कि अहिलिया बाई ने भारत के कई प्रमुख तीर्थस्थलों का पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार कराया, इनमें गया जी विष्णुपद मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), सोमनाथ मंदिर (गुजरात), रामेश्वरम्, द्वारका, उज्जैन और बद्रीनाथ जैसे मंदिर प्रमुख हैं. उन्होंने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए धर्मशालाओं, कुओं, घाटों और सड़कों का निर्माण भी करवाया. यही वजह है कि आज हमलोग उनकी जयंती मना रहे हैं और उनके किए गए कार्यों को याद कर रहे है.
बाइट- प्रियंका कुमारी, स्थानीय महिला.