संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली में शामिल आज होंगे उपेंद्र कुशवाहा,
मगध प्रमंडल के पांचो जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता.
गयाजी: शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा आयोजित संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली का आयोजन किया गया है, जिसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आज दोपहर गया पहुंचेंगे. इसके अलावा मगध प्रमंडल के पांचो जिलों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. महारैली को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है.
इस संबंध में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाहा ने कहा कि महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे और वे बताने का कार्य करेंगे कि परिसीमन सुधार होने से क्या-क्या फायदे हैं ? और इस चीज को कार्यकर्ताओं के द्वारा जनता तक पहुंचना है, और उन्हें जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मगध प्रमंडल के गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा और अरवल जिला से कार्यकर्ता शामिल होंगे. सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. निश्चित रूप से गया कि यह महारैली अपने आप में ऐतिहासिक होगी.
बाइट- राजीव प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाहा, जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक मोर्चा.